
गावां थाना क्षेत्र के गोरियाचूं निवासी ब्रह्मदेव टुड्डू को उनके फोन पर गुरुवार की सुबह 7903082876 नंबर से कॉल आया, कॉल उठाते ही गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी उन्हें दी गई। जिसके बाद उन्होंने गावां थाना को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की। आवेदन में उन्होंने कहा कि गोरियाचूँ वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य पति हैं व ग्राम सभा मंच के सचिव हैं और वह समय समय पर सामाजिक मुद्दों की निष्पादन हेतु आवाज उठाते रहते हैं। धमकी से वे काफी भयभीत महसूस कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने गावां पुलिस से मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर वार्ड सदस्य विनोद यादव, अभिमन्यु यादव, रेशमा प्रवीण समेत कई लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
