• Fri. Mar 6th, 2026

हज़ारीबाग : प्रखंड केरेडारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया करमा पूजा। बहनों ने अपने भाई की रक्षा के लिए किया उपवास।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2022

 

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया करमा पूजा प्रखंड के सभी पंचायत जैसे कंडाबेर बारियातु, सलगा, बेलतु, कराली, कुठान, जोको , जोरदाग, पेटो ,केरेडारी, पगार, पांडू गर्री कलां, सहित सभी पंचायत में पर्व मनाया गया। वही कंडाबेर मुखिया दिनेश साव पंचायत के हर एक पूजा स्थलों में जा कर श्रद्धालु बहनों को प्रोत्साहन राशि दिए। और दिनेश साव ने कहा करमा पूजा में बहन अपने भाई के लिए लम्बी उम्र की कामना के लिए उपासना कर रही सभी बहनों को मेरे तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई।

करमा महोत्सव शान्ति पूर्वक मनाएं। बता दें प्रखंड के विभिन्न गाँवो में महिलाओं और बच्चियों ने सुबह से उपवास करके करमा वृक्ष डाली को लाकर उसकी की पूजा अर्चना की । पूजा अर्चना के पश्चात महिलाओं ने अलग अलग टोलीयो में होकर डी जे और मांदर की थाप और झूमर गीत पर झूमते रहे । करमा पर्व के दूसरे दिन सुबह कर्म डाल की पूजा अर्चना कर झूमर गीतों पर नाचते हुए करम डाल को नदी एवं तालाबों में प्रवाहित कर दिया गया। अपने अपने घरों में श्रद्धा युक्त होकर भाई बन्धुओ के साथ भगवान श्री विष्णु की पूजा ,अर्चना,आरती भजन,किर्तन ,नृत्य कर एकादशी व्रत को किया। करमा व्रत कर रहे व्रतियों का मानना है। कि आपन कर्म ,भइया के धर्म यह पर्व भाई बहनों का त्यौहार है। इस रोज व्रत करने से भाई समेत पूरे परिवार के सभी सदस्यों को दीर्घायु तथा मनवांछित फल की प्राप्ती होती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *