• Fri. Mar 6th, 2026

करमा पर्व पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन, करगली बाजार की शगुन बनी विजेता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2022

 

करमा पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान – टुनटुन तिवारी
बेरमो
भाई बहन की प्रेम का प्रतीक करमा पर्व के समापन पर फुसरो नप के करगली बाजार नावा खाली पाड़ा में बुधवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम व झूमर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा फुसरो नगर मंडल मंत्री टुनटुन तिवारी व सुमन कुमारी के नेतृत्व में झूमर डांस प्रतियोगिता कराया गया। जहां युवतियों ने एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि फुसरो नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह व महामंत्री दिनेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि नगर मंत्री टुनटुन तिवारी, वार्ड पार्षद अनिल साव ने सभी प्रतिभागी बच्ची व युवती को मेडल व डांस में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्रुप को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। करगली बाजार की शगुन कुमारी, परी कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लोगो का मनमोह लिया। वही सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा नेत्री सुमन कुमारी को भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता ने किया।

विशिष्ट अतिथि नगर मंत्री टुनटुन तिवारी ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है। झूमर नृत्य के प्रति लोगो का प्रेम बढ़ रहा है।करमा के गीत व नृत्य से हमारी जीवनशैली जुड़ी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *