• Sat. Feb 14th, 2026

सिरमा पीडित परिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आर्थिक सहयोग।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2022

 

बड़कागांव प्रखण्ड के सिरमा निवासी पीड़ित किरण देवी जिनकी बेटी के साथ सिरमा गांव में एक समुदाय के लोगो द्वारा दुर्व्यवहार किया गया एवं धर्म परिवर्तन की धमकी दी गई और भरे समाज के बीच एक लड़की की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया उसे भरे समाज मे उठक बैठक करवाया गया व उसे मारा पीटा गया इसके बाद हिंदू समुदाय में इस बात को लेकर के बड़ा जन आक्रोश हो गया था जिसके बाद इस मामले में पुलिस केस हुई और इसी में फिर पूनम साहू जी के नेतृत्व में और सुमन सौरभ जी के सहयोग से क्रिएटली मीडिया ने उनके लिए कुछ राशी संग्रह किया था जिसमें 86500₹ रुपए की राशि जमा की गई थी।

जिसे आज पूनम साहू, सुमन सौरभ, शिबू मेहता ,विकास मालाकार आदि लोगो के द्वारा उनके गांव जाकर उन्हें सुपुर्द किया गया साथ ही साथ उन्हें भरोसा दिया गया कि इस न्याय की लड़ाई में पूरा हिंदू समाज उनके साथ है जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाता हम लोग उनके लिए कानूनी सहायता की व्यवस्था करेंगे और आगे चलकर कि उनकी बेटियों की अच्छी पढ़ाई कैसी हो इस पर भी सहायता देने का भरोसा दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *