• Thu. Mar 19th, 2026

आज ७ अक्टूबर,विश्व कपास दिवस के रूप में मनाया जाता है।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2022

 

 

इंसान को जीवन जीने के लिए तीन अहम चीत रोटी, कपड़ा और मकान होता है. इनमें ही शामिल कपड़ा कपास से बनता है. आज कल मार्केट में कई फैब्रिक आ गए हो, लेकिन कॉटन का मुकाबला आज भी कोई नहीं कर सकता है और 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) के रूप में मनाया जाता है. इस साल के वर्ल्ड कॉटन डे की थीम कॉटन फॉर गुड (Cotton For Good) है. आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें।*

*इस दिन को संयुक्त राष्ट्र (United Nation), विश्व खाद्य संगठन (World Food Organization), संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (United Nations Conference on Trade and Development), अंतरराष्‍ट्रीय व्यापार केंद्र (International Trade Center) तथा अंतरराष्‍ट्रीय कपास सलाहकार समिति (International Cotton Advisory Committee) द्वारा पहली बार मनाया गया था . वर्ल्ड कॉटन डे का आयोजन पहली बार साल 2019 में किया गया था. इसको मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में कॉटन अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करना है।*

*भारत विश्व में प्रथम कॉटन प्रोड्यूसर देश।*

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा कपास उत्पादन वाले देशों में से सबसे आगे है. यहां हर साल लगभग 62 लाख टन कपास पैदा होती है. दुनिया का 38 प्रतिशत कॉटन भारत में ही उगता है. भारत हर साल 6,188,000 टन कॉटन उगाने के साथ दुनिया का सबसे बड़ा कपास उत्पादक है. वहीं चीन 6,178,318 टन सालाना उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है।

*क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड डे?*

वर्ल्ड कॉटन डे इंटरनेशनल कम्युनिटी और निजी क्षेत्र को बताने और कॉटन से जुडे कामों और उसके उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक मंच है. यह उन कामों का मेजबानी करेगा जो किसानों, प्रोसेसर, रिसर्चर्स और व्यवसायों को उजागर करती हैं

*क्यों जरूरी है कॉटन?*

देशभर में कॉटन का उत्पादन होता है. कॉटन का एक टन साल में 5 लोगों को रोजगार प्रदान करता है औक कपास एक ऐसी फसल है जिसको उगने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, सूखा पड़ने पर भी इसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. यह दुनियाभर में किसानी भूमि का सिर्फ 2.1 प्रतिशत हिस्सा है और फिर भी ये दुनिया के 27 कपड़ों की जरूरत को पूरा करता है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *