• Sat. Sep 27th, 2025

कण्डसार बिरहोर परिवारों के बीच 61 कंबल का वितरण।

ByAdmin Office

Oct 23, 2022

कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत दिनांक 22/10/2022 दिन शनिवार को ग्राम पंचायत कंडसार के बिरहोर टांडा कंडसार मे शरद मौसम आते ही बिरहोर परिवारों के बीच मुखिया श्रीमती बीणा देवी की अध्यक्षता में एवं कटकमसांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदया श्रीमती वेदवंती कुमारी, प्रमुख संगीता देवी की गरिमय उपस्थिति में बिरहोर परिवारों के बीच 61 कंबल वितरण किया गया।

 

कंबल पाकर बिरहोर परिवार काफी हर्षित हुए। जिसमें सभी बिरहोर ने एक स्वर में यह कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस बार सरकार के द्वारा कंबल शरद मौसम आते ही दिया गया। जो काफी सराहनीय है। प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदया के द्वारा बिरहोर परिवार के सभी बच्चों को चॉकलेट बिस्किट वितरण किया गया।

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी प्रतिनिधि एवं बिरहोर परिवारों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दिया गया। उपमुखिया राकेश कुमार सिंह ने सभी बिरहोर परिवार के सदस्य को स्वस्थ रहने के लिए शराब सेवन ना करने का सलाह दिया। इस अवसर पर कण्डसार पंचायत के मुखिया बीणा देवी, उपमुखिया राकेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, प्रमुख संगीता देवी, पंचायत सचिव गजाधर साव, पूर्व मुखिया रामकुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी, वार्ड सदस्य रिंकू देवी, प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, बिट्टू कुशवाहा, नव प्राथमिक विद्यालय बिरहोर टांडा के शिक्षक सुधीर कुमार मिर्धा, संदीप कुमार मेहता एवं लाभुक सावन बिरहोर, बबीता देवी, राजकुमार बिरहोर, ममता देवी, राधे बिरहोर, मंगरी देवी, शंकर बिरहोर, मसोमात छोटकी बुधनी, विजय बिरहोर, रीना देवी आदि अन्य लाभुक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *