• Tue. Apr 7th, 2026

केंदुआ आरजेडी महिला जिला अध्यक्ष अनवरी खातून ने की कम्बल वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ।झारखंड सरकार महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त कंबल को राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अनवरी खातून ने शनिवार को ईदगाह रोड केन्दुआ न0-4 में जरूरतमंदों के बीच 75कंबल का वितरण किया।

मौके पर अनवरी खातून ने राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं पर प्रमुखता से प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि ठंड से किसी भी व्यक्ति की जान न जाए यह सरकार की प्राथमिकता है ।उन्होंने आगे कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए ईमानदार व सार्वजनिक प्रयास की जरूरत है ।

कंबल पाने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे थे ।कंबल पाकर लोगों के चेहरे के खिल उठे । मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ट प्रदेश महासचिव मो0 गुलाम समदानी हाफीज रफीक आलम मनौवरी गजानंद वर्णवाल रुखसाना खातुन चानवा कुमारी मुमताज अंसारी, आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *