
कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है :– उमेश मेहता ….

संस्था का यह प्रयास निरंतर चलता रहेगा :– चंद्र प्रकाश जैन ….

हजारीबाग।
शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा पिछले एक माह से लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है इसी के नियमित रविवार को नगवां टोल प्लाजा के समीप कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद के अध्यक्ष उमेश मेहता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सरयू यादव शामिल हुए। अतिथियों को यूथ विंग के संरक्षक एवं पदाधिकारियों के द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया इसके पश्चात कंबल वितरण कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया। वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंद, असहाय, गरीब एवं विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। यूथ विंग के द्वारा अब तक करीब 1050 से भी अधिक कंबल का वितरण किया जा चुका है। शहर की कई विभिन्न स्थानों पर वितरण किया गया है। यह कार्य फरवरी माह तक निरंतर रूप से चलते रहेगी। इसके अलावा यूथ विंग अन्य कई सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभा रहा है।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा की हजारीबाग यूथ विंग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर संस्था द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। साथ ही कहा की
मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कंबल वितरण करना सच्ची सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठंड से बचने का और कोई उपाय नही है। जिस प्रकार से ठंड के कारण लोग प्रभावित हैं इस दौरान यूथ विंग के द्वारा किए जा रहे प्रयास सार्थक हैं। जिसके लिए हजारीबाग यूथ विंग के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण बधाई के पात्र हैं।
मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कंबल वितरण कर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया गया है की समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है। साथ ही कहा की संस्था का यह प्रयास निरंतर चलता रहेगा।
मौके पर :–संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल जय प्रकाश खण्डेलवाल, मनोज गिरी, विकाश तिवारी, डॉक्टर वी वेंकटेश, अजय यादव,दीपक यादव, मानी देवी,संजना कुमारी, सृष्टि कुमारी, सत्यम कुमार एवं रानी कुमारी, सुनीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
