• Mon. Feb 16th, 2026

राँची: प्रशासन की अपील, पंडाल भ्रमण के दौरान कम से कम बाइक का प्रयोग करें

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 2, 2022

 

*रांची/-* पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि पंडाल भ्रमण के दौरान कम से कम बाइक का प्रयोग करें, ताकि श्रद्धालुओं को कम कठिनाइयों का सामना करना पड़े इसके अलावे रांची पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि पंडाल भ्रमण के दौरान अभिभावक अपने बच्चे के जेब एक पर्चा रखें, जिसमें उसके अभिभावक का नाम पता और मोबाइल नंबर लिखा हो.सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडाल भ्रमण के दौरान गहने का प्रयोग से परहेज करें.

रांची पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भटका हुआ बच्चा, वृद्ध या कोई महिला मिले तो 100 पर कॉल कर कर पुलिस को सूचना दें. किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें,किसी भी प्रकार का संदिग्ध सामान मिले तो उसके पास नहीं जाए इसकी सूचना पुलिस को दें,पूजा के दौरान अपने वाहनों में डबल लॉक लगाएं,असामाजिक और अनैतिक कार्यों से दूर रहें.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *