
पुटकी। भागाबांध पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित श्री हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को ले शनिवार को 211 महिलाएं माथे पर कलश लिए दर्जनों भक्तो ने गाजे -बाजे झंडा पताखे के साथ जय श्री राम के उद्घोष के साथ मंदिर परिसर से सरकारडीह तालाब से कलश में जलभरणी कर गंतव्य मार्ग से मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान बेदी पंहुची। इसके पश्चात 24 घंटे का अखंड हरीबोल संकीर्तन आरंभ हुआ। प्राण प्रतिष्ठा हेतु आचार्य छोटू पंडित व अन्य पंडितों के सानिध्य में जजमान लालमोहन ठाकुर,चंद्रदीप यादव, रामचंद्र साव, जवाहिर प्रसाद कुशवाहा, रामनाथ साव अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ संकल्प लिया। कलश यात्रा में अशोक मौर्य,रामविलास राम,सुरेश प्रसाद कुशवाहा, सतनारायण साव,मिथुन यादव,अरुण कुमार,लखी देवी पासवान,मंजू देवी,निर्मला देवी,भीम यादव, चंदन यादव, राहुल राज यादव, नंदिनी देवी,रिंकू देवी व अन्य थे। इधर विधि -व्यवस्था भागाबांध ओपी प्रभारी राजीव कुमार तुरी सदलबल मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
