• Mon. Feb 16th, 2026

पूजा पूर्व सफाई के दावे के बीच कचरो के ढेर पर ठहाके लगा रहे लोग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2022

 

पुटकी : पुटकी 2 नंबर हनुमान मंदिर से सटे निगम की सफाई गाड़ी कर्मचारियों की मनमानी के कारण यत्र तत्र फैले कचरों की ढेर निगम की कालीपूजा छठ पूर्व सफाई के दावे पर ठठा कर ठहाके लगा रहे हैं ।
अब इसे निगम की अनदेखी कहें या कचराकर्मियों की मनमानी दुर्गापूजा शुरू होने के समय से ही वार्ड 9 मुख्य सड़क पुटकी 2 नंबर हनुमान मंदिर के समीप प्रतिदिन की भांति कचरा उठाव के लिए आने वाली गाड़ी मंदिर के समीप रुकती है खड़ी भी रहती है परंतु समीप ही रखे जमा कचरे के बक्से को बगैर उठाए चली जा रही है ।
कचरा नहीं उठाए जाने के कारण प्रतिदिन का बढ़ता जा रहा कचरा चारो तरफ फैल कर एक अजीब से स्थिति बना डाला है । कई दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण कचरा डब्बे से बाहर गिरा कचरा चारो तरफ फैल कर वातावरण को पूरी तरह से दुर्गन्धमय बना दिया है ।
सफाई के दावे के बीच जमा कचरो के ढेर देख लोग बरबस ही  जिला प्रशासन के दुर्गापूजा,कालीपूजा व छठ में निर्वाध पानी बिजली और सफाई के दावे पर ठठा कर ठहाके लगा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *