कुमारधुबी। शिबलीबाड़ी पुरब पंचायत के मुखिया तनवीर आलम,जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी,भाकपा माले नेता नागेंद्र कुमार,संजय यादव,कुणाल यादव,सौरभ यादव एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में शनिवार को मैथन सिरामिक के सौजन्य से दास नर्सिंग होम समीप जमे कचड़े की साफ सफाई कराई गई। मौके पर उपस्थित मुखिया ने बताया कि नर्सिंग होम समीप जमे कचड़े से काफी दुर्गंध निकलना शुरू हो गया था। अभी दुर्गापूजा का समय है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो उसी के मद्देनजर इसकी सफाई कराई गई है। साथ ही आसपास के रहने वाले ग्रामीणों को दुर्गंध के कारण जीना दूभर हो गया था। ग्रामीणों द्वारा लगातार गंदगी से हो रही परेशानी की मिल रही शिकायत के बाद मैथन सिरामिक के निदेशक से संपर्क किया गया। जिसके बाद उनके सौजन्य से सफाई कराई गई। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation धनबाद: जेल में बन्द पूर्व विधायक संजीव सिंह को भारी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए बैंक मोड़ लाया गया भाजपा ने मनायी दीनदयाल उपाध्याय की जयंती