• Mon. Mar 16th, 2026

कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी से काली बस्ती में नहीं हो रही है कचरा की सफाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 7, 2022

 

धनबाद। नगर निगम की वार्ड संख्या 11 अंतर्गत काली बस्ती में कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लगे रहने का एक मामला प्रकाश में आया है। ज्ञातव्य हो की धनबाद नगर निगम की वार्ड संख्या 11 के काली बस्ती में इन दिनों साफ सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लगी हुई है इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में यह बस्ती ग्राम पंचायत के अधीन थी जिसके मुखिया हुआ करते थे.

तो भी इस बस्ती में सफाई के कार्य नहीं हो रही थी जिसे झारखंड राज्य गठन के पश्चात इस क्षेत्र को विकास के उद्देश्य से सरकार द्वारा नगर निगम में विलय की गई उसके बावजूद भी इस बस्ती में साफ सफाई की समस्या जस की तस पड़ी हुई है इस क्षेत्र के आसपास मुख्य सड़क तक नगर निगम की सफाई गाड़ियां घूमती है परंतु कचरा का उठाव के लिए बस्ती में कभी नहीं आती है।

लोगों ने यह भी बताया कि इस वार्ड में सफाई का कार्य करने के लिए दर्जनभर ठेका मजदूर एवं दो सुपरवाइजर तैनात है तथा अंचल कार्यालय छाता ताड मैं एक कार्यपालक पदाधिकारी भी तैनात किए गए हैं परंतु ओ अपनी मनमानी करते हुए इस बस्ती की ओर कभी झांकी मारने नहीं आते हैं।

जबकि स्वच्छता अभियान में साफ सफाई के प्रति केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है किंतु वार्ड संख्या 11 के इस काली बस्ती में अब तक साफ सफाई नहीं हो रही है जिससे यहां संक्रामक रोग खेलने की पूरी संभावना है और किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने भी इसकी सुधि नहीं ली है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *