
राजधानी रांची की सड़कों पर आए दिन जाम लगने की वजह से गाड़ियां रेंगती नज़र आती हैं. वजह है सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकानों का लगाया जाना. ऐसे में शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए रांची पुलिस ने एक मुहीम शुरू की है. जिसके तहत पहले ऐसे लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा जिन्होंने किसी ना किसी तरह से यहां अतिक्रमण कर रखा है और उसके बाद इस पूरे मामले में सख्त कारवाई होगी. जिसके लिए विशेष टीम का गठन भी किया गया है*.

इसके तहत मेन रोड पर जो भी ठेला खोमचा लगाए हुए हैं उन्हें किनारे रहने के लिए हिदायत दी जाएगी, उसके बाद भी अगर वे लोग नहीं माने तो उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा.

वहीं टीम को जिम्मेदारी दी जा रही है कि दुकानदारों को वह हिदायत दें कि दुकान के आगे वाहन पार्क ना कराएं. फिर भी अगर उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो दुकानदारों से भी जुर्माना वसूल किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
