
अंतर्कथा:संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा :

निरसा: JMM की एग्यारकुंड प्रखंड कमिटी निर्माण को लेकर संयोजन कमिटी के सदस्यों की मौजूदगी में मंगलवार की सुबह 11.30 बजे मुगमा मोड़ स्थित डाक बंगला में आमसभा का आयोजन किया गया।

आमसभा में संयोजन कमिटी के एक सदस्य अमितेश सहाय को छोड़कर सभी 7 सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों ने संयोजन कमेटी के समक्ष अपने अपने शक्ति का प्रदर्शन किया।
कोई ढोल नगाड़े के साथ तो कोई ट्रैक्टर पर तो कोई पैदल व गाड़ियों में आम सभा स्थल पहुंचे। सभी ने अपने अपने पक्ष के उम्मीदवारों के प्रति आस्था जताते हुए नारे लगाए।
हालांकि संयोजन कमेटी के सदस्यों ने नारा ना लगाने की अनुरोध की। सदस्यों ने सभी के मौजूदगी में केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी पत्र को पढ़कर सुनाया। जिसमें यह जिक्र किया गया है कि धनबाद जिला कमेटी को बंद कर दिया गया है तथा प्रखंड में पूर्ण गठन करने का निर्देश जारी किया गया है।
उसी आलोक में हर प्रखंड में आम सभा कर प्रखंड कमेटी निर्माण को लेकर पहल की गई है। जैसे ही प्रखंड कमेटी निर्माण की घोषणा की गई विभिन्न क्षेत्रों से आए उम्मीदवारों ने अपने प्रस्तावक के साथ दावेदारी पेश की अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार होने के कारण संयोजक समिति के सदस्यों ने इसे रिजर्व रखा मौके पर उपस्थित कंसारी मंडल ने कहा कि उन्हें यह निर्देश जारी किया गया है कि जिस प्रखंड में सर्वसम्मति से वन निर्विरोध अध्यक्ष की दावेदारी होती है उस प्रखंड की घोषणा संयोजन कमेटी कर सकती है।
अन्यथा इस निर्णय को लेने के लिए केंद्रीय कमेटी को भेज देना है उन्होंने कहा कि कल बुधवार को धनबाद कि प्रखंड कमेटी का निर्माण होना है उसके बाद केंद्रीय कमेटी को सारा व्यौरा भेज दिया जाएगा। वही संयोजन कमिटी के सदस्यों ने जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, मुखिया तनवीर आलम, मुखिया प्रतिनिधि मो. मुस्तकीम को पार्टी का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संयोजन कमिटी में अशोक मंडल, नकुल महतो, डॉ नीलम मिश्रा, कंसारी मंडल, धरनीधर मंडल, सुखलाल मरांडी, अलाउद्दीन अंसारी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
