• Mon. Feb 23rd, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची ने सभी थानों में नियुक्त किये पीएलवी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2024

 

रांची : माननीय झालसा के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर डालसा, रांची द्वारा रांची जिले के सभी थानों एवं ओ.पी. में एक-एक पीएलवी की नियुक्ति कर दी गयी है। नवनियुक्त पीएलवी को माननीय न्यायायुक्त एवं डालसा सचिव ने बधाई देते हुए कहा कि सभी मन लगाकर जनहित का कार्य करें। जो भी लोग थाने में शिकायत लेकर आए उनका मदद करें। आवेदन लिखने या अन्य कानूनी संबंधी जानकारी में उनकी सहायता करें और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में पूर्ण जानकारी दें और नालसा के निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर – 15100 का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

डालसा सचिव ने नवचयनित पीएलवी को कार्य करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आनेवाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और आवेदन में लिख कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यालय में जमा करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची उनके समस्याओं के उचित समाधान का हर संभव प्रयास करेगा। आगे उन्होंने कहा की पारा लीगल वॉलिन्टियर एक स्वयंसेवक है, जरूरतमंदों की सहायता करना और लोगों को सहायता पहुंचाना ही पीएलवी का प्रमुख कार्य है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *