• Mon. Feb 16th, 2026

गया जंक्शन पर 52.83 लाख रुपये के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 30, 2024

 

 

*गया (बिहार) :* RPF की टीम ने गया रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म संख्या वन बी के हावड़ा छोर के पास 24 लाख रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी सुमित कुमार अग्रवाल के रूप में की गयी है.

 

गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर RPF की टीम ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 28 लाख 84 हजार 300 रुपये और बरामद किये. इस संबंध में डीडीयू मंडल के RPF सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों के खिलाफ RPF इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था.

 

*कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका*

 

इसी दौरान एक युवक को भागते हुए देखा गया. RPF ने उसे पकड़ा और छानबीन की, तो उसके पास से 24 लाख कैश बरामद किये गये. RPF की टीम ने रुपये के बारे में वैध प्रमाण पत्र मांगे, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद RPF की टीम ने गिरफ्तार कर विशेष पूछताछ की. कमांडेंट ने बताया कि गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर एक होटल में छापेमारी कर और रुपये बरामद किये गये. इधर,RPF इंस्पेक्टर ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पटना के डायरेक्टर को सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद आइटी टीम पहुंची व मामले की जांच की. जांच के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए अपने साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए ले गयी.

 

*कई जगहों से वसूले गये थे रुपये*

 

गिरफ्तार युवक ने RPF की टीम को बताया कि वह संजय भालोटीया जमशेदपुर जुगसलाई नया बाजार(झारखंड) के यहां 15,600 की महीने पर पिछले छह वर्ष से नौकरी कर रहा है. मालिक की लोहे के छड़ की कंपनी है. मालिक के बताये अनुसार, गया, रोहतास व औरंगाबाद जिले में सप्लाइ छड़ का पैसा वसूलने के लिए आया था. गया, नबीनगर और औरंगाबाद से पैसा को वसूल कर लाया था. इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. इधर, RPF इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि पितृपक्ष मेले को देखते हुए बाहर से आनेवाली ट्रेनों के साथ-साथ गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरनेवाली ट्रेनों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *