• Thu. Mar 5th, 2026

दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार में भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 88वीं जयंती मनायी गई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 12, 2023

 

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

देवघर।मुख्य अतिथि के रूप में आर.मित्रा+2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य कार्तिक प्रसाद तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में संत माईकल एंगलों ग्रुप के चेयरमेन सह सचिव केरला शिक्षण संस्थान के डॉ० जे०सी०राज एवं भेसको के चेयरमेंन सह योग माया मानवोत्थान ट्रस्ट के सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह देव, विद्यालय के सचिव डॉ धर्मपद वॉल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, शिक्षक-शिक्षिका के रूप में सुनील कुमार सूर, जितेन्द्र कुमार चन्द्र, मुनेश्वर प्रसाद यादव, मनीषा घोष, उदय कुमार मंडल, भारती कुमारी, सुदिप्ता चक्रवर्ती आदेशपाल के रूप में विकास कुमार दास, राजु कुमार उपस्थित थे।मुख्य अतिथि, विद्यालय के सचिव, प्रधानाध्यापक अन्य अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कोई भी महापुरूषों की जयंती अनुशासित ढंग से पालन करने के साथ-साथ उनके बताये हुए राह पर चलकर हमलोगों को अच्छा और एक जवाबदेह नागरिग बनने का कोशिश करना होगा। तभी देश तरककी कर सकता है। विशिष्ट अतिथियों, अतिथियों एवं सचिव ने भी अपना-अपना विचार व्यक्ति कियें। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया। मंच संचालक शिक्षक जीतेन्द्र कुमार चन्द्र ने किया। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *