
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

सिंदरी । पूरे भारत में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली प्रतिमा गौशाला मोड़ पर स्थापित कर अटल चौक बनाने वाले भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने सोमवार को उनकी प्रतिमा पर 99 किलो की फूलों की माला से माल्यार्पण कर धूमधाम से 99 वीं जयंती मनाई। इस मौके पर मिठाई का वितरण और पटाखों की धूम मची रही।
भाजपा नेता लक्की सिंह ने कहा कि अगले वर्ष देश के प्रखर कवि, पत्रकार सह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 जयंती पर भव्य रुप से कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता पुनः यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 400 पार कराएगी। उनके दृढ़संकल्प और गारंटी के साथ भाजपा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भारत परमाणु शक्ति वाले देशों में शामिल हुआ था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय में तीसरी महाशक्ति बनकर उभरने की तैयारी कर रहा है।
अटल चौक स्थित कार्यक्रम में इंद्रमोहन सिंह, बृजेश सिंह, मिथिलेश सिंह, रवि शर्मा, मंटू सिंह, जयमंगल यादव, सुमन चौधरी, जे पी सिंह, रंजना शर्मा, सागर हुसैन, शशि सिंह, जोगेन्द्र सिंह, बिदेशी सिंह, गणेश सिंह, मनोज सिंह, राजू सिंह, बसन्त कुमार सिंह, विमल सिंह, पंकज कुमार, मुलीन बास्की सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
