• Tue. Feb 24th, 2026

जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट की जारी, जानने के लिए पढ़िए कौन होंगे कहा से उम्मीदवार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 4, 2024

 

 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भले ही अभी ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन प्रत्याशियों के ऐलान का दौर शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जयराम महतो की पार्टी ने जारी की है। जेएलकेएम ने 6 विधानसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है।

 

दावा है कि जयराम महतो इस बार 60 से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकते हैं। र

 

 

डुमरी से खुद जयराम महतो चुनाव लड़ेंगे। वहीं जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल के मोतीलाल सरकार, तमाड़ से दयमंत्री मुंडा, सरायकेला से प्रेम मार्डी और छतरपुर से प्रीति राज को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जयराम महतो ने जहां से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहां झामुमो की बेबी देवी विधायक है।

 

हेमंत कैबिनेट में मंत्री बेबी देवी के पति टाइगर जगरनाथ महतो की ये पारंपरिक सीट कही जाती है। जाहिर है जयराम महतो की दावेदारी से झामुमो की मुश्किलें बढ़ सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *