• Sun. Mar 15th, 2026

जनशक्ति दल के अध्यक्ष सूरज महतो के नेतृत्व में चला लोयाबाद में जनसम्पर्क अभियान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2024

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

 

लोयाबाद-जनशक्त‍ि दल अब जाग जाओ-बाघमारा बचाओ’ अभियान के तहत संगठन के अध्‍यक्ष सह विधायक प्रत्याशी सूरज महतो के नेतृत्व में जारी है। मंगलवार को अभियान के छ्ठवें दिन श्री महतो का कारवां कच्ची-पक्की पगडंडियों से होता हुआ बाधमारा विधानसभा क्षेत्र के लोयाबाद के विभिन्न क्षेत्रो में पहुंचा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं समर्थको ने श्री महतो का बाधमारा विधानसभा क्षेत्र के लोयाबाद एकड़ा पुल पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। एवं जमकर आतिशबाजी किया गया। जिसमें सैंकड़ों समर्थक मौजूद थे। ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश देखी गई। लोयाबाद में जैसे ही कारवां पहुंचा ग्रामीण श्री महतो को फूल मालाओं से लाद दिया तथा जोर-जोर से सूरज महतो जिंदाबाद के नारे लगाए,और बाघमारा के विधायक कैसा हो, सूरज महतो जैसा हो, क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में, के नारे लगाए। कांरवां का एक तरफ खुद प्रत्याशी सूरज महतो तो आज के जनसंपर्क अभियान को संबोधि‍त करते हुए विधायक प्रत्यशी श्री महतो ने कहा कि ‘अब जाग जाओ-बाघमारा बचाओ’ अभियान के छठवें दिन के पदयात्रा से ही बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के एकड़ा,एकड़ा हरिजन, लोयाबाद,लोयाबाद 20 नंबर ,6 नंबर सहित सेन्द्रा, 4 नंबर कनकनी ,मदनाडीह आदि क्षेत्रो का दौरा किया और उन्होने कहा की यहां की जनता ‘अंधेर गर्दी, चौपट राजाओं’ से पूरी तरह उब चुके हैं और इस बार हरहाल में बदलाव के मूड में है। श्री महतो ने कहा कि जनता अब खुल कर कहने लगी है कि 25 सालों में बाघमारा का विकास नहीं बल्क‍ि विनास हुआ है। और उन्होंने पैदल यात्राओं के दौरान सभाओं में कहा कि यहां के लोगों ठगा हुआ महसूस कर रही है। यहां पन्द्रह साल में बेरोजगरी की फौज बढ़ गई है। बाघमारा की जनता को स्वच्‍छ, इमानदार व कर्मठ उम्मीदवार की तलाश है। श्री महतो ने कहा कि इस बार बाघमारा विधान सभा की तमाम गरीब,दलित,झुग्गी,झोपड़ी में जीवन यापन करने वाले मजदूर किसान भाई जनता मुझे मौका देकर देखिए पूर्व के जनप्रतिनिधियों का ‘पाप’ को मैं धोकर दिखउंगा। उन्होंने कहा कि बाधमारा मे में वो हर सुख-सुविधा होगी, जिसकी ग्रामीण महसूस करते हैं। श्री महतो ने कहा कि बाघमारा को देश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। पदयात्रा के दौरान गांवों में विभिन्न भगवान व देवी-देवताओं के मंदिरों में सहित आम जनता से श्री महतो ने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। मौके पर मनोज महतो, सतेंद्र नोनिया, संजय चौहान, रॉबी कुमार, सूरज पासवान, रूपा देवी,वीना देवी,दीपक मालाकार, रंधीर विश्वकर्मा, नवीन रवानी, सावित्री देवी, सैकड़ो जनशक्ति दल का कार्यकर्ता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *