बारिश का दौर थमते ही पंजाब में पराली जलाने का दौर शुरू हो गया है. इससे प्रशासन के साथ ही आमलोगों की चिंता भी बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज गड़बड़ रहने की वजह से पराली जलाने की घटनाओं पर विराम लगा हुआ था. मौसम के साफ होने और धूप खिलने से प्रदेश में किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया है. इससे सर्दियों के मौसम में हवा की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ने लगी है. सरकार और प्रशासन की तरफ से किसानों को खेतों में पराली न जलाने की लगातार सलाह दी जाती रही है. इसका असर भी पड़ा है, लेकिन पराली जलाने की समस्या का पूर्ण समाधान अभी तक नहीं हो सका है. पराली जलाने से सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में भी वायु प्रदूषण की स्थिति काफी भयावह हो जाती है. There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, बस में अचानक लगी भीषण आग; 17 यात्रियों की जलकर मौत नाटो में शामिल हुआ यूक्रेन तो होगा तीसरा विश्व युद्ध, रूस की खुली चेतावनी से दुनियाभर में खौफ!