• Thu. Feb 26th, 2026

एमओसीपी के नेहरू युवा केंद्र में मोटा अनाज जागरूकता कैंप का हुआ आयोजन ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 5, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से बाबा मुकुंद नाथ समिति ने मिशन लाइव कार्यक्रम के तहत एमओसीपी में मोटा अनाज जागरूकता (मिलेट्स फूड ) कैंप लगाया गया। उद्घाटन भाजपा नेता सिंदरी विधान सभा क्षेत्र के बलियापुर पश्चिम मन्डल अध्यक्ष मंटू रवानी ने फीता काटकर किया। कैंप में समिति के जानकारों ने मोटा अनाज को स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम बताया। कहा कि मोटा अनाज के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है.मोटा अनाज चना, मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी का मिक्स आटा बनाकर नियमित सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर की पूर्ति होती है। इसके साथ ही शुगर, वजन, मोटापा, ब्लड-प्रेशर व कोलेस्ट्राल भी नियंत्रित रहता है। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज के उपयोग का बढ़ावा देना है। मोटे अनाज का सेवन न करने से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में मोटा अनाज सभी वर्ग के लोगों के थाली से धीरे-धीरे गायब हो गया।
मक्का मडुआ मसुरिआ का रोटी और सरसों का साग साग सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। खानपान में मोटे अनाजों का प्रयोग करना चाहिए। मौके पर राजकुमार सिंह सुनील मोदक विश्वामित्र महतो,मिन्टू साव, प्रविर मुखर्जी, त्रिपुरारी सिंह, बसंत ठाकुर आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *