• Sun. Feb 15th, 2026

फिर हो रही है आज जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ, EOW ने आज सुबह 11 बजे से बुलाया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 19, 2022

नईदिल्ली : दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे गये समन में उन्हें 19 सितंबर को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए दफ्तर में पेश होने को कहा गया था। ये मामला सुकेश चंद्रशेखर की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है।

इस मामले में इससे पहले 14 सितंबर को 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें पिंकी ईरानी के साथ आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई। इस दौरान पिंकी ईरानी से उनकी काफी बहस भी हुई। पिंकी ईरानी ही वो संपर्क है जिसने जैकलीन और नोरा को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था।

*जानिए क्या है मामला..?*

बता दें कि फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं और मॉडलों से चंद्रशेखर के कथित संबंधों के लिए पूछताछ की है। पिछले साल अप्रैल में चंद्रशेखर को 2017 के चुनाव आयोग रिश्वत मामले से जुड़े एक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कथित तौर पर अन्नाद्रमुक के एक पूर्व नेता भी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *