• Thu. Feb 26th, 2026

डैफोडिल्स एकाडेमी में नि: शुल्क बाल हृदय जाॅच शिविर सफल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 29, 2024

 

पुटकी। करकेंद बाजार स्थित डैफोडिलस एकाडेमी,करकेंद मे नि: शुल्क बाल हृदय जाॅच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल एवं प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन, धनबाद के तत्वधान में किया गया। इस नि: शुल्क शिविर में लगभग 297 छात्र-छात्राओ का हृदय का जाॅच किया गया। यह जाॅच, प्रोजेक्ट हेड कोडिनेटर ,गौरव दत्ता एवं उनके सहयोगी स्क्रीनिंग एक्सपर्ट्स निरंजन तृपाठी, प्रतिमा ,एवं राधिका द्वारा किया गया। गौरव दत्ता ने सभी को हृदय रोग के वारे में विशेष जानकारी देते हुए बताया कि जन्मजात हृदय रोग बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। भारत में हर बर्ष तीन लाख बच्चे इस बीमारी के साथ जन्म लेते है, जिनमें पहले बर्ष में 25% की मृत्यु हो जाती है। बाकि 75% मानसिक एवं शारीरिक विकास में बाधाओ का सामना करते है,जो उन्हे समाज एवं परिवार के लिए बोझ बना देता है। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने इसे एक सफल कार्यक्रम बताया । उन्होंने इस नि: शुल्क शिविर के लिए गौरव दत्ता एवं उनके सहयोगियो का कोटि कोटि नमन किए। एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विधालय के उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी, कुलजीत कौर, डोली प्रसाद, शिल्पा सिंह, एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का योगदान सराहनीय रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *