• Mon. Mar 16th, 2026

मुख्यमंत्री ने धनबाद को दिया सौगात,धनबाद को मिलेगा जाम से निजात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 5, 2024

 

*धनबाद :* झारखंड की पहली आठ लेन सड़क की सौगात को लेकर धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं धनबाद नगर निगम के तमाम पार्षदों ने एक अभिनंदन एवं आभार कार्यक्रम का आयोजन कर एक दुसरे का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री झारखंड के पहले आठ लेन सड़क का उद्घाटन कर रहे है। जो काफी हर्ष का विषय है, लेकिन इस सड़क का सपना और इसके साभी शुरुआती कार्य धनबाद नगर निगम के पार्षदों और अधिकारियों के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि चूंकि नगर निगम के पास 5 करोड़ रुपये से अधिक के किसी कार्य को करने की अनुमति नही है और यह सड़क जो करीब 4 सौ करोड़ रुपये की लागत से बना है इसी वजह से इसका कार्य झारखंड सरकार की मदद से धनबाद नगर निगम के द्वारा पूर्ण कराया गया। उन्होंने बताया कि इस सड़क को लेकर सारा ब्लू प्रिंट धनबाद नगर निगम ने लगातार अपने पांच बैठकों के माध्यम से तैयार किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज धनबाद के पूजा टॉकीज से पुराना बाजार तक बनने वाले फ्लाईओवर का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर में न तो राज्य सरकार का पैसा लग रहा है और न ही केंद्र सरकार का। इस फ्लाईओवर का निर्माण धनबाद नगर निगम अपने डीएमएफटी फंड से करेगी। और इस फ्लाईओवर की परिकल्पना और इसके सारे कार्य धनबाद नगर निगम के पार्षदों और अधिकारियों के द्वारा ही किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *