• Fri. Mar 6th, 2026

रेनबो स्कूल में विश्व साक्षरता दिवस पर किया गया कार्यशाला आयोजित*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2022

 

बरही (हजारीबाग) प्रखंड अंतर्गत शिवपुर गडलाही में संचालित रेन्बो स्कूल में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों व शिक्षको के बीच कार्यशाला का आयोजन किया गया। निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा ने विश्व साक्षरता दिवस मनाया पर सभी छात्राओं को विश्व साक्षरता दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विश्व के सभी देशों में समाज के हर वर्ग तक शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से विश्व साक्षरता दिवस हर साल आठ सितम्बर को मनाया जाता है। कहा कि शिक्षा के बिना लोगों की जिंदगी अधूरी है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रत्येक दिन विद्यालय आने की बात कही। उन्होंने बताया कि पहला अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस साल 1966 में मनाया गया था। साक्षरता शब्द साक्षर से आया है, जिसका अर्थ होता है, पढ़ने और लिखने में सक्षम। बताया की पहली बार यूनेस्को ने सात नवम्बर 1965 में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का फैसला लिया। इसके लिए एक दिन निर्धारित किया गया। जिसके बाद हर साल आठ सितम्बर को विश्व साक्षरता दिवस को मनाया जाने लगा। राष्ट्र और मानव विकास के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके अधिकारों के बारे में जानना महत्वपूर्ण हैं। इसी ज्ञान के लिए शिक्षा दी जाती है। लोगों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लक्ष्य के तहत साक्षरता दिवस मनाया जाता है। जिसमें विश्व के सभी लोग शिक्षा और साक्षरता की दर को बढ़ाने के लिए इस दिन को खासतौर पर मनाते हैं।

कार्यशाला में बच्चो में आयुष कुशवाहा, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, धीरज कुमार, निशी कुमारी, सिंधु प्रजापति, खुशबू कुमारी, विकास कुमार, कृष्णा कुमार, सुमित कुमार, सोनू कुमार, सोनम कुमारी, रानी कुमारी, काजल कुमारी, अविनाश कुमार, बब्लू कुमार, संदीप कुमार, नीरज कुमार, सुलेखा कुमारी, भावना कुमारी, साक्षी कुमारी, पूजा कुमारी, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे। शिक्षको में पंचम पांडेय, गौरी शंकर, प्रवीण कुमार, राजेश यादव, संकेश कुमार, नरेश कुमार, उषा कुमारी, सुधा कुमारी, पूजा दुबे, रिंकी कुमारी, स्वेता केशरी, खुशबू कुमारी, प्रीति कुमारी, रौशनी कुमारी, सरिता कुमारी, रिफ्फत प्रवीण आदि उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *