• Mon. Feb 16th, 2026

रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली : कार्यक्रम में भिड़े राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर चलीं कुर्सियां; तेजस्वी बोले : बीजेपी के झांसे में नहीं आना है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 22, 2024

 

 

*रैली ग्राउंड में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता*

 

*रांची :* दिल्ली के बाद आज रांची में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली हो रही है। जेएमएम की ओर से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता भाग ले रहे है।

शिबू सोरेन, बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी मंच पर मौजूद हैं।

*उलगुलान रैली में आपस में भिड़े दो गुट, जमकर चलीं कुर्सियां*

उलगुलान रैली में शामिल होने आई कार्यकर्ताओं की भीड़ में दो गुटों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान केएन त्रिपाठी के विरोध में नारे लगे। कुर्सियां भी तोड़ी गई। केएन त्रिपाठी को कांग्रेस ने चतरा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

*संजय सिंह ने सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को वीरांगना बताया*

रैली को संबोधित करते हुए आप नेता संजय सिंह ने सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को वीरांगना बताया। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में इन्सुलिन नहीं दी जा रही है। जिन्होंने पूरी दिल्ली के लिए दवा की व्यवस्था की है।

*रैली में शामिल नहीं हुए राहुल गांधी*

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इस वजह से वे रैली में शामिल नहीं होंगे। दिल्ली की रैली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बड़ा मुद्दा बनाया गया तो रांची में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी नेता बीजेपी की सरकार को घेरेंगे।

रैली ग्राउंड में लगे पोस्टर में केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में दिखाया गया है।

*जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे लगे*

रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे लगाए। इधर, विपक्ष की रैली को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेएमएम उलगुलान की आड़ में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार से रोकने तथा निशाना बनाने की बड़ी साजिश रची जा रही है। चर्चा यह भी है कि जरूरत पड़ने पर तीर से भी हमला करवाया जा सकता है।

*अरविंद जी को जेल में मारने की साजिश की जा रही है : सुनीता केजरीवाल*

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अरविंद जी को मारना चाहते हैं, उन्हें जेल में सही दवा नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। ये तानाशाही को दर्शाता है।

*बीजेपी के झांसे में नहीं आना है : तेजस्वी यादव*

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी वाले 400 पार का नारा लगा रहे हैं। पहले फेज में ही उनका यह नारा फ्लॉप हो गया। जिस दिन झारखंड-बिहार और यूपी में विपक्ष एक होकर मजबूती के साथ लड़ेंगे तो बीजेपी सत्ता में नहीं आ पाएगी। बीजेपी के झांसे में नहीं आना है। बीजेपी का हवा हम बिहार में टाइट कर दिए है। हम अपने हेलिकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिए है और बीजेपी के 30 हेलिकॉप्टर से अकेले लड़ रहे है।

*रैली में आपस में भिड़े दो गुट, केएन त्रिपाठी के विरोध में लगे नारे*

उलगुलान रैली में पहुंचे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान केएन त्रिपाठी के विरोध में नारे लगाए गए। कुर्सियां भी तोड़ी गई। केएन त्रिपाठी को कांग्रेस ने चतरा से अपना उम्मीदवार बनाया है। घटना में एक कार्यकर्ता का सिर फट गया। सिटी एसपी ने मामला शांत कराया और घायल को अस्पताल भेजा।

*ईडी-सीबीआई-आईटी विपक्ष का गला घोंटने का काम कर रही है : प्रियंका चतुर्वेदी*

‘उलगुलान न्याय महारैली’ में शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, उद्धव ठाकरे ने मुझसे कहा कि प्रियंका तूम झारखंड जाओ और हमारी दो बहनें एक दिल्ली में और एक झारखंड में जो लड़ाई लड़ रही हैं उनके साथ उनकी आवाज उठाओ। देश की जनता को बताओ कि किस प्रकार ईडी-सीबीआई-आईटी विपक्ष का गला घोंट ने का काम कर रही है।

*झारखंड का नाम नहीं बिगाड़ पाए तो अब काम बिगाड़ने में लगे हैं : भट्टाचार्य*

भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड को झुकाने की साजिश नई नहीं है। ये झारखंड का नाम बिगाड़ना चाहते थे, वनांचल रखना चाहते थे। नाम नहीं बिगाड़ पाए तो अब काम बिगाड़ने में लगे हैं। जब राज्य में डबल इंजन की सरकार थी तो पत्थलगड़ी आंदोलन दबाने की कोशिश हुई। आदिवासियों को जेल में डाला गया। हेमंत सोरेन और केजरीवाल को भी जेल डाला गया। हम इस विरोध के खिलाफ खड़े हुए हैं ।

*हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ एक हुआ विपक्ष : स्टीफन मरांडी*

मंच पर मौजूद नेताओं का स्वागत अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया। जेएमएम के नेता स्टीफन मरांडी ने कहा, मुझे खुशी है कि हम इतनी संख्या में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ एकत्रित हुए हैं। मैं यहां मौजूद सभी नेताओं का स्वागत करता हूं।

*शिबू सोरेन के साथ मंच पर पहुंची कल्पना*

शिबू सोरेन, बसंत सोरेन और कल्पना सोरेन मंच पर पहुंच गए है। वहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी मंच पर मौजूद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *