
कराची :-पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की एक बार फिर तारीफ की है। एक स्पीच के दौरान इमरान ने कहा कि नरेंद्र मोदी की देश के बाहर कोई प्रॉपर्टी नहीं है, लेकिन हमारे यहां के नेताओं की दूसरे देशों में करोड़ों की संपत्ति है.इमरान ने अपने ही देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कोसते हुए कहा कि हमारे यहां के पीएम की विदेशों में अरबों रुपए की प्रॉपर्टी और करोड़ों का कारोबार है।

*इमरान खान ने शहबाज को घेरा*

इमरान खान लोगों से कह रहे हैं कि कोई मुझे एक देश का नाम बता दें, जहां लोकतंत्र हो और उसके वजीरे आजम के पास अरबों रुपए की प्रॉपर्टी देश से बाहर हो। हमारे पड़ोसी देश भारत के पीएम नरेंद्र मोदी इनकी बाहर कितनी प्रॉपर्टी है।
ये कोई सोच भी नहीं सकता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने देश के बाहर अरबों रुपए की प्रॉपर्टी और बिजनेस बनाए हुए हैं। इनके बच्चों के पास ब्रिटेन का पासपोर्ट है। यह इसका कुछ जवाब नहीं दे सकते। यह तब होता है जब ताकतवर के लिए एक कानून और कमजोर के लिए एक कानून होता है।
*भारत को कोई आंखें नहीं दिखा सकता: इमरान*
करीब 5 महीने पहले भी इमरान खान ने भारत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि भारत हमारे साथ आजाद हुआ। उसे मैं बहुत बेहतर जानता हूं। मेरे वहां कई दोस्त हैं। वो एक खुद्दार कौम है। किसी सुपरपावर की जुर्रत नहीं है कि वो भारत को चला सके। कोई उसे आंख नहीं दिखा सके। वो रूस से तेल खरीद रहे हैं जबकि उस पर बैन लगा हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
