• Fri. Mar 20th, 2026

ICICI बैंक से 12 करोड़ रुपये की चोरी करने का आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहनकर बन जाता था औरत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2022

वह अपना हुलिया बदल लेता था और अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का भी पहनता था। पुलिस ने बताया कि उसकी बहन नीलोफर उसकी गतिविधियों के बारे में जानती थी और उसने कुछ नकद राशि अपने घर में छुपाई थी।

महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के मानपाड़ा इलाके में स्थित ICICI बैंक की तिजोरी से 12 करोड़ रुपये की चोरी करने के मामले के मुख्य आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी घटना के ढाई महीने बाद हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अल्ताफ शेख (43) के तौर पर हुई है और उसके पास से करीब नौ करोड़ रुपये भी बरामद किए गए हैं।

बुर्का पहन लड़कियों से करता था छेड़खानी, छात्राओं के बीच में बैठकर बस में सफर करता था मनचला, हकीकत से ऐसे उठा पर्दा

12 जुलाई को हुई थी पैसों की चोरी
पुलिस ने शेख को सोमवार को गिरफ्तार किया। इसी के साथ पुलिस अबतक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमें शेख की बहन नीलोफर भी शामिल है। पैसों की चोरी 12 जुलाई को हुई थी। मानपाडा थाने के एक अधिकारी ने कहा, ”शेख मुंब्रा का निवासी है और आईसीआईसीआई बैंक में निधिपाल के तौर पर काम करता था। निधिपाल के तौर पर वह बैंक के लॉकर की चाबियों का रखवाला था। उसने चोरी की योजना बनाने, व्यवस्था में खामियों का अध्ययन करने और इसे अंजाम देने के लिए उपकरण हासिल करने में एक साल लगाया।”

सीसीटीवी कैमरों से भी की छेड़छाड़
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शेख ने एसी के डक्ट को चौड़ा किया ताकि नकद राशि कचरा फेंकने वाले पाइप तक पहुंच सके। उसने सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की। अधिकारी ने कहा, ”अलार्म सिस्टम को निष्क्रिय करने और सीसीटीवी कैमरों में छेड़छाड़ करने के बाद शेख ने बैंक की तिजोरी खोली और नकदी को डक्ट के जरिए नीचे भेजा। यह घटना तब सामने आई जब बैंक ने महसूस किया कि सुरक्षा राशि और सीसीटीवी का डीवीआर गायब था, जिसके कारण निरीक्षण दल को बुलाया गया।”

हुलिया बदला, पहचान छिपाने को पहनता था बुर्का, 12 करोड़ की चोरी का आरोपी अरेस्टहुलिया बदल पहन लेता था बुर्का
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद शेख फरार हो गया। वह अपना हुलिया बदल लेता था और अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का भी पहनता था। पुलिस ने बताया कि उसकी बहन नीलोफर उसकी गतिविधियों के बारे में जानती थी और उसने कुछ नकद राशि अपने घर में छुपाई थी। उसे मामले में सह आरोपी बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि शेख को सोमवार को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस बैंक से चोरी किए गए 12.20 करोड़ रुपये में से करीब नौ करोड़ रुपये ही बरामद कर पाई है।

‘बाकी रकम भी जल्द होगी बरामद’
उन्होंने कहा कि शेष रकम जल्द बरामद कर ली जाएगी। शेख को ठाणे और नवी मुंबई पुलिस ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने नीलोफर और तीन आरोपियों अबरार कुरैशी (33), अहमद खान (33) और अनुज गिरी (30) को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि मामले में और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है तथा मामले की जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *