• Wed. Mar 4th, 2026

I.N.D.I.A. की परीक्षा आज, 7 सीटों के उपचुनाव में तय होगा विपक्षी गठबंधन का भविष्य

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 5, 2023

 

नई दिल्ली, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. और NDA के बीच आज पहले मुकाबले के तहत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है और सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि साल के आखिर में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की पहली परीक्षा माना जा रहा है।I.N.D.I.A. गठबंधन पहली बार भाजपा को चुनौती पेश करने की कोशिश करेगा। इन उपचुनावों के परिणाम देश की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं। जिन 7 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट

पश्चिम बंगाल में धूपगुड़ी विधानसभा सीट

केरल में पुतुपल्ली विधानसभा सीट

उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट

झारखंड में डुमरी विधानसाभा सीट

त्रिपुरा में बाक्सानगर विधानसभा सीट

त्रिपुरा में ही धनपुर विधानसभा सीट

8 सितंबर को आएंगे परिणाम

इस सभी 7 विधानसभा सीट पर आज हो रहे चुनाव का परिणाम 8 सितंबर को आएगा। इसमें भी उत्तर प्रदेश की घोसी सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य सीटों पर भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *