• Tue. Mar 31st, 2026

मोदी समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 24, 2024

 

 

पुटकी : – मोदी समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा सुगियाडीह अंबेडकर नगर में धूम-धाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।आयोजन में दूर-दराज से समाज के लोग उपस्थित हो कर सर्वप्रथम अहिबरन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आपस में गुलाल अबीर लगा कर होली की बधाई दी । आयोजन में कीर्तन मंडली का लोगो ने आनंद लेते हुए झूमे ।

 

आयोजन में धर्मशाला के बनाने को लेकर अहम निर्णय भी लिये गये ।

 

मुख्य अतिथि महेश्वर मोदी , चेयरमेन डॉ प्रदीप मोदी , भूनेश्वर वर्णवाल ,केदार वर्णवाल थे इन्होंने समाज को एक जुट करने के लिये अपनी अपनी बाते रखी , मुख्य अतिथियों को पुष्प माला , टोपी पहना व अबीर लगा कर सम्मानित किया गया ।

 

आयोजन में पदाधिकारियों में अध्यक्ष – तुलसी प्रसाद वर्णवाल, सचिव – मंटू कुमार मोदी, कोषाध्यक्ष – पिंकु कुमार, सह सचिव प्रवीण कुमार मोदी, उपाध्यक्षय – सुखदेव मोदी एवं शंकर दयाल, सह कोषालय – विरेन्द्र मोदी व अन्य दूर-दराज से हज़ारों की संख्या में मोदी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *