• Tue. Mar 31st, 2026

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 24, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

धनबाद। शनिवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन एरिया-4,कतरास के द्वारा सिजुआ स्टेडियम में शांतिपूर्ण सामाजिक वातावरण में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया,उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सभी एरिया के नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित थे!मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,महामंत्री एके झा सहित यूनियन के सभी पदाधिकारीयों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी आगे उन्होंने कहा की होली एक पावन पर्व है जिसमें जाति और धर्म से ऊपर उठकर सारे मतभेद को भूलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ हम पूरे हर्सोल्लास के साथ होली पर्व को मनाते हैं, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने होली मिलन समारोह आयोजित कर समाज के बीच भाईचारे का संदेश देने का पहल किया है,लोगों के बीच एक दूसरे के प्रति इसी तरह स्नेह और सौहाद्रपूर्ण वातावरण एवं समरसता बनी रहे आगे उन्होंने यूनियन के सभी नेताओं कोयला मजदूरों के साथ-साथ जिले एवं राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दी!मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,महामंत्री एके झा,रणधीर ठाकुर,लगनदेव यादव,बैभव सिन्हा,एस के शाही,रामचंद्र पासवान,रणधीर सिंह,अशोक लाल,सुरेंद्र यादव,प्रदीप राय,इंदल यादव,रवि चौबे,दयाल महतो,शकील अहमद,अमरेंद्र चौधरी,नुनू लाला पासवान,गोपाल गोस्वामी,संजय निषाद,महेश निषाद,सुनील राय,बिरेनद्र पासी,कृष्णा सिंह,केपी श्रीवास्तव,जितेंद्र शर्मा,राम बच्चन पासवान ,सुरेश लाल,चंद्रदीप यादव,पुसवा धोबी,शिवसागर सिंह,वेद नारायण सिंह ,पवन झा,आर पी तिवारी,बी एन प्रसाद,सतनारायण चौहान,दिलीप सिंह,मो. अख्तर,रंजीत नोनिया,टी एन बैनर्जी, सुरेश तांती,दुर्गानंद झा,विमलेश चौबे सहित सैकड़ो नेतागण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *