• Sun. Feb 15th, 2026

धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला संघटन का अंतर्कलह,राँची पहुंचा,अब हेमन्त सोरेन और गुरु जी करेंगे फैसला

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 10, 2022

 

धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा का धनबाद में अंतर्कलह बढ़ गया है। धनबाद जिला झामुमो का विवाद सोमवार को रांची में केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष उठेगा। जिलाध्यक्ष रमेश टुडू को हटाने की मांग को लेकर जिला सचिव पवन महतो के नेतृत्व में विधायक मथुरा प्रसाद महतो के समर्थक रांची पहुंचेंगे। रमेश टुडू को हटाकर लोकतांत्रिक तरीके से जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग पवन महतो कर रहे हैं।

*कोयला और लोहा चोर को पार्टी में घुसाने का आरोप*

पवन महतो का आरोप है कि रमेश टुडू ने कोयला एवं लोहा चोरों को पार्टी में शामिल करा दिया है। इधर, जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने पवन महतो पर अनुशासनिक कार्रवाई के लिए केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष दबाव बनाया है। उनका आरोप है कि पवन महतो समानांतर कमेटी बनाकर पार्टी अनुशासन को तोड़ रहे हैं। रमेश टुडू द्वारा मनोनीत सभी प्रखंड अध्यक्षों ने पवन महतो पर कार्रवाई की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की है। रमेश टुडू के समर्थक भी आज रांची में अपनी बातों से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे

विदित हो कि केंद्रीय कमेटी में भी यह विवाद उठा था। पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने इस विवाद को सुलझाने के लिए रांची में शीघ्र बैठक बुलाने की बात कही थी। इसके बावजूद यह विवाद और बढ़ गया है। धनबाद जिला में झामुमो दो फाड़ होने की स्थिति में है।

इधर, पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार महतो ने रविवार को झारखंड मोड़ स्थित अपने झामुमो कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रमेश टुडू पर अपने पद का दुरुपयोग कर मनमानी करने का आरोप लगाया है। जिला सचिव ने जिलाध्यक्ष रमेश टुडू पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार करके कोयला व लोहा चोर जिनका पार्टी में एक साल भी नहीं हुआ है, उसे प्रखंड अध्यक्ष बना दिया है। इसे कैसे स्वीकार कर लें।

पवन महतो ने कहा कि रमेश टुडू अलग से एक गुट खड़ा करके धनबाद जिला में पार्टी को तोड़ना चाह रहे हैं। उनके चलते जिले में पार्टी कमजोर हो रही है। जिला सचिव ने कहा कि रमेश टुडू की मनमानी नहीं चलेगी। अब तक तो हमलोग उन्हें बोझ मानकर ढो रहे थे, लेकिन हमलोग अब बोझ नहीं ढोएंगे। पार्टी के आलाकमान से मिलकर जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग करेंगे। चुनावी प्रक्रिया में जो भी जिलाध्यक्ष बनेगा उसे ही जिलाध्यक्ष मानेंगे।

सोमवार को रांची में पार्टी के केंद्रीय कमेटी के नेताओं से मिलेंगे। संगठन में जो भी लोग खड़ा है वह एक आशा और विश्वास के साथ खड़ा है। उनलोगों के मन में कोई तकलीफ ना हो। रमेश के चलते पार्टी के कार्यकर्ता आहत हैं। जिला सचिव ने कहा कि रमेश टुडू की एक ही मंशा है टुंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना, लेकिन वह टुंडी से वह कैसे चुनाव लड़ेंंगे। वहां का तो वर्तमान में पार्टी का ही विधायक है। रमेश टुडू किसी दूसरे विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। जिला सचिव ने कहा कि करीब दो साल पहले रमेश टुडू ने जिन लोगों को प्रखंड अध्यक्ष बनाया है, वैसे लोगों को हमलोग प्रखंड अध्यक्ष नहीं मानेंगे।

आंदाेलन के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे

जिला सचिव ने कहा कि हमलोग आंदोलन के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। झारखंड आंदोलन से जुड़े हुए लोगों को लेकर चलते हैं। रमेश टुडू किसे लेकर चलते हैं, यह सब जानते हैं। कहा कि रमेश टुडू का तो धनबाद में ओरिजिनल घर भी नहीं है। वे तो यहां मामा घर में रहते हैं। मालूम हो कि सरकार मुर्मू के देहांत के बाद टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रमेश टुडू को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनवाया।

प्रेस वार्ता में धनबाद, बलियापुर, कलियासोल, एग्यारकुंड, निरसा, पूर्वी टुंडी, टुंडी, बाघमारा, तोपचांची प्रखंड के पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे l इस मौके पर पार्टी के पूर्व केंद्रीय सदस्य जगदीश चौधरी, पूर्व केंद्रीय सदस्य बोदीलाल हांसदा, जग्गू महतो, संजय पंडित, अर्जुन कुमार महतो, गौतम गोप, बलदेव सोरेन, दुलाल भंडारी, बाबूजन मरांडी, हेमंत कुमार रवानी, लाल मोहन महतो, बलदेव सोरेन, मनोज निषाद, देबेन टुडू, रवींद्र नाथ महतो, दिनेश महतो, दिलीप हेंब्रम आदि भी जुटे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *