
राँची: आज शनिवार को हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम सीएम आवास पहुंच गयी है। ईडी की टीम जोनल ऑफिस से दिन के 12 बजे कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची। टीम में दिल्ली के भी कुछ अधिकारी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम सीएम से उनके और पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों से जुड़े सवाल पूछ सकती है।

मुख्यमंत्री हमंत सोरेन से आज होने वाली संभावित पूछताछ को लेकर सीएम आवास के नजदीक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। करीब 200 से अधिक की संख्या में सुरक्षा बलों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता स्वंय सीएम आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं। ईडी अधिकारियों के दोपहर 12 बजे सीएम आवास पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम कांके रोड स्थित सीएम आवास 10 गाड़ियों के काफिला के साथ पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम सीएम और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों से जुड़े सवाल पूछ सकती है. साथ ही संबंधित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का बयान भी दर्ज किया जायेगा. इस दौरान विधि-व्यवस्था के साथ ईडी ऑफिस व अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गयी है.
वहीं एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी सीएम हाउस के बाहर मौजूद हैं. उन्होंने सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है.
उल्लेखनीय है इसके पूर्व सीएम सोरेन को ईडी सात बार नोटिश भेज दिया था। आठवीं बार सीएम ने पत्र लिखकर उनके सवालों के जवाब के लिए अपने आवास पर बुलाया है। जिसकी गहमा गहमी आज सुबह से थी।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने ईडी के इस कार्रवाई का विरोध किया है और कहा कि एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का यह प्रयास है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
