
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के पताल टोला पड़रिया टाँड में दिन रविवार को शाम 6:00 बजे दामोदर नदी पार कर के 22 की संख्या में जंगली हाथियों ने पड़रिया टाँड पहुँच चुका देखते ही देखते कुछ समय पश्चात सुरेश महतो पिता शोभा महतो का घर पूरी तरह छतिग्रस्त किया गया।

जिसमें धान,मक्का,चावल ,कपड़ा,बर्तन ,मुर्गा,बनाया हुआ खाना,दरवाजा,बर्बाद कर दिया गया।वन्ही टीपू महतो पिता बुटन महतो का कन्द 300 भीठा ,धान लगभग पौने दो एकड़ में लगे फसल को किया नष्ट । उसी प्रकार मोहन महतो ,एक मे लगे फसल धान ,मक्का,कन्द, तेजू महतो का डेड एकड़ में लगे धान,कन्द गणेश महतो,विजय महतो,मनोज महतो का लगभग 2.40 एकड़ में लगे धान,फुलेश्वर महतो,फूलचंद महतो,का लगभग 2 एकड़ में लगे फसल,बंधु महतो का 40 डिसमिल धान ,कन्द 10 भीठा,व सुकर महतो,कैला महतो,करमा महतो,लालदेव महतो,कोल्हा महतो,कंदन महतो का लगभग 4 एकड़ में लगे फसल को किया नस्ट। रात्रि 11 बजे वन विभाग के टीम ने अपने दल बल के साथ मशाल,बम गोला लेकर भगाने का कोशिश किया गया लेकिन आपस लौट गया। सुबह होने से पहले बस्ती छोड़ जंगल की और भाग निकला सुबह में स्थानीय मुखिया नेहा लकड़ा से बात करने पर बोली जिन किसी का फसल नष्ट हुआ है।

वह एक आवेदन के फसल का फोटो, बैंक पासबुक ,आधार,
खतियान ,रसीद सारे कागजात के साथ जमा करें। वहीं केरेडारी अंचला अधिकारी राकेश तिवरी से बात करने पर बोले सभी का आवेदन बना कर अंचल कार्यालय में जमा कीजिये। व रेंज ऑफिस के सिपाही केसव महतो ने कहा आवेदन में फोटो के साथ मुखिया से प्रमाणित करवा कर यथा सिग्रह अंचल कार्यालय सुपुर्द करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
