• Mon. Mar 2nd, 2026

आदित्यपुर : निवर्तमान पार्षदों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से की मुलाकात, समस्याओं का जल्द होगा समाधान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 8, 2025

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 18 और 14 के निवर्तमान पार्षदों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर अपनी वार्ड की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष पार्क के ऊपर से खुला तार गया हुआ है, जिसे हटाने की मांग की गई है। कार्यपालक अभियंता ने जल्द से जल्द इसका निवारण करने का आश्वासन दिया है।

वार्ड 14 के निवर्तमान पार्षद बैजू राम हसदा ने बताया कि निर्मल नगर और त्रिपुरा कॉलोनी के समीप बिजली के तारों को बांस बल्ली के सहारे ले जाया गया है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। कार्यपालक अभियंता ने इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया है।

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संदीप पासवान ने बताया कि वार्ड नंबर 14 से आवेदन आया है, जिसे प्राथमिकता देते हुए त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि आरडीएसएस स्किम के तहत योजना आई है, जिसमें एलटी बेयर कंडक्टर को बदला जाना है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिस भी क्षेत्र में बासंबल्ली एवं अन्य तरह की समस्या बिजली को लेकर हो रही है तो वह बिजली विभाग से संपर्क करें। उनके आवेदन को प्राथमिकता देते हुए त्वरित समाधान किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *