
आदित्यपुर। नगर निगम आदित्यपुर कार्यालय सभागार में मंगलवार को जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर संजय सरदार, अपर नगर आयुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी रवि प्रकाश, उपमहापौर अंकुर सिंह, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं सहायक नगर आयुक्त विपुल सन्नी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महापौर ने नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग की अपील की। प्रधान जनगणना पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जनगणना कराई जाएगी, जिसमें मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डेटा संग्रह होगा।
लोग स्वयं भी सेल्फ एन्यूमरेशन के माध्यम से जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जनगणना दो चरणों में होगी, जिसमें पहले चरण में आवास एवं सुविधाओं तथा दूसरे चरण में जनसंख्या, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने डेटा की गोपनीयता का भरोसा दिलाया। प्रशिक्षण के तहत 6 बैचों में करीब 250 प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रशिक्षित किए जाएंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
