• Fri. Apr 10th, 2026

श्रावण मास के उपलक्ष्य में चौबीस घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू!!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 22, 2024
crescent ad

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी : श्रावण मास के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां गांव स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञानेश्वर नाथ शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है! हरि कीर्तन का आयोजन गरी कलां के बजरंगदल के सदस्यों और ग्रामीण शिव भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है! अखंड हरि कीर्तन के पूर्व गरी कलां के महिला पुरुष शिव भक्तों ने गांव के घाघरा नदी से जल उठाकर हर हर महादेव बोल बम के नारों के साथ गांव का भ्रमण करते हुए भगवान भोलेनाथ को जलभिषेक कर और कलश स्थापित किया! मौके पर नरेश महतो संजय कुमार रोहित कुमार निरंजन कुमार रंजीत कुमार बिकास कुमार सोहर महतो शंकर सुनील पासवान राहुल कुमार संदीप शर्मा समेत ग्रामीण भक्त मौजूद थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *