
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के प्रखंड मुख्यालय हलसी से सटे प्रेमडीहा स्थित द ब्रेन पब्लिक स्कूल से शुक्रवार को सुबह 70 छात्रों का जत्था परिभ्रमण हेतु राजगीर,नालंदा व पावापुरी के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण दल के जत्था को राज्य स्तरीय शिक्षक नेता बिपिन बिहारी भारती,पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार उर्फ डब्लूजी,धनराज सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक प्रो0 मो0 सलाउद्दीन खां,जद यू प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ मुन्नी जी तथा हलसी प्रभारी थानाध्यक्ष बृजलाला प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।
परिभ्रमण दल को संबोधित करते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव बिपिन बिहारी भारती ने कहा कि बच्चों को परिभ्रमण कराना केवल सैर करना नहीं अपितु ऐतिहासिक व भौगोलिक महत्ता को भी समझाना है।उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल के परिभ्रमण व दर्शन से बच्चों में भौतिक के साथ साथ शारीरिक व मानसिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। इसी उद्देश्य से बिहार सरकार ने भी सरकारी विद्यालयों के बच्चों के परिभ्रमण के लिए पहले प्रति विद्यालय दस हजार रूपये दिया करती थी जिसे बढ़ाकर अब बीस हजार रूपये कर दिया गया है। वहीं प्रो0 सलाउद्दीन खां,राजीव कुमार व शिवेंद्र कुमार ने भी परिभ्रमण दर्शन से बच्चों में विकसित होने वाली क्षमता पर प्रकाश डाला।विद्यालय के डायरेक्टर रविराज,प्रिंसिपल भानु प्रताप,शिक्षक मिथुन कुमार, दीपक कुमार ,पंजाबी कुमार , अनंत कुमार ,सुधांशु शुक्ला तथा शिक्षिका नीतू सिंह,ममता कुमारी ,सबनम कुमारी ,रूपा कुमारी एवम साहिना खातून के नेतृत्व में 70 छात्रों के रवानगी परिभ्रमण जत्था का विशिष्ट अतिथि के अलावे संबंधित छात्रों के अभिवावक भी गवाह बने।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
