
सरायकेला-खरसावां : जिले में आज राज्यव्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है,जो युवाओं को शारीरिक,मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुँचा रही है।उन्होंने कहा कि “नशे पर नियंत्रण हेतु हमें स्वयं जागरूक रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा। यह प्रयास ही जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा।”

उन्होंने जानकारी दी कि 10 जून से 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रम जैसे कार्यशालाएं, पर्यटन स्थलों पर जागरूकता गतिविधियाँ,तथा पंचायत स्तरीय चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। उपायुक्त ने युवाओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों तथा समाज के सभी वर्गों से अपील किया कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।
इस अवसर पर अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार,जिला कोषागार पदाधिकारी श्रीमती अपर्णा सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सत्येंद्र महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार,सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री अनिल टुड्डू, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती शोभा उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
