• Thu. Apr 16th, 2026

बड़कागांव के लचर बिजली व्यवस्था पर विधायक ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2025
crescent ad

 

बड़कागांव: सरकार की लचर व्यवस्था की वजह से आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है । जिसको लेकर मैं लगातार बिजली आपूर्ति विभाग के जीएम सहित अन्य अधिकारियों से लगातार बात कर रहा हूं ताकि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड में बिजली बहाल हो सके।

चुकी स्थिति यह है कि इतना भीषण गर्मी में भी बड़कागांव एवं केरेडारी में 5 घंटे से भी कम बिजली आपूर्ति किया जा रहा है वह भी बिल्कुल लो वोल्टेज के साथ जो काफी ही दयनीय है। उक्त बातें बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। आगे उन्होंने कहा कि बिजली समस्या को लेकर मैं और हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के उपस्थिति में 12 जून को बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा कर अंतिम अल्टीमेट देने का काम करेंगे।

अगर बिजली विभाग के द्वारा 24 घंटे के अंदर बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं करती है तो हम सभी बड़कागांव एवं केरेडारी के ग्रामीण जनता मिलकर बिजली विभाग जीएम कार्यालय में ताला बंदी कर आंदोलन पर बैठेंगे।इसके बावजूद भी अगर नहीं सुनता है तो कोयला ट्रांसपोर्टिंग को भी रोकने का जरूरत पड़े तो उसको भी रोकेंगे।

यह हम सभी बड़कागांव केरेडारी वासियों के लिए बड़ा दुर्भाग्य की बात है कि हमारे बड़कागांव और केरेडारी के कोयले से भारत का हर महानगर आज बिजली की चक्का चौंद में जी रहा है और हमारा बड़कागांव प्रखंड एवं केरेडारी प्रखंड बिजली के लिए तरस रहा है। बड़कागांव के ग्रामीणों के घरों में रखा टीवी फ्रिज कूलर इत्यादि सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान आज शोभा के वास्तु बने हुए हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है किसान अपने खेत में पानी नहीं पटा पा रहे हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि अगर बड़कागांव और केरेडारी को बिजली नियमित रूप से नहीं दिया जाएगा तो बड़कागांव से एक भी कोयला बाहर जाने नहीं देंगे चाहे इसके लिए हम सभी ग्रामीण जनता को सड़क पर ही उतरना क्यों ना पड़े क्योंकि विधानसभा की जनता ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उनके लिए हम 24 घंटे उनके दुख सुख में तैयार।

बड़कागांव, केरेडारी प्रखंड को बिजली दिलाने के लिए हमें किस हद तक गुजरना पड़े गुजरने के लिए तैयार है। मौके पर मुख्य रूप से हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मुखिया सह मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार,जय नारायण प्रसाद मेहता, डॉ बालेश्वर महतो, खेमलाल महतो, कर्मचारी साव,आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा तपेश्वर कुमार तापस, सचिव मनोज दांगी,सह सचिव घनश्याम दांगी, कर्मचारी साव,महेंद्र महतो, नरसिंह प्रसाद,केदार महतो,मनीष पांडे, विजय यादव,राजेश यादव, सुधांश शेखर,विनोद राम, मुरली दांगी, अवध किशोर यादव,सुरेश दांगी, मनोज सोनी,रामचंद्र महतो,विकाश राज, तुलेश्वर महतो, इंद्रभूषण कुमार, चिंतामणि महतो, शाहिद भाजपा आजसू दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *