• Mon. Mar 2nd, 2026

एयर टैक्सी से उड़ने का समय आ गया नजदीक, DGCA ने दी हरी झंडी, इन शहरों में सबसे पहले होगी लॉन्च

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2024

 

 

*नयी दिल्ली :* एविएशन सेक्टर के रेगुलेटर डीजीसीए ने वर्टीपोर्ट बनाने और संचालित करने के नियम बना दिए हैं. इंडिगो ने ऐसी 200 मिडनाइट एयर टैक्सी हासिल करने के लिए आर्चर एविएशन से समझौता किया है. शहर की भीड़भाड़ भरी सड़कों पर फंसने के दौरान हम सभी के दिमाग में यह बात एक बार तो जरूर आती है कि काश हम उड़ कर अपनी मंजिल पर पहुंच जाते तो कितना अच्छा होता. तो अब थोड़ा सा सब्र रखिए क्योंकि आपका सपना बहुत जल्द पूरा होने वाला है. जल्द ही दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में एयर टैक्सी की सुविधा आने वाली है. एविएशन सेक्टर के रेगुलेटर डीजीसीए ने वर्टीपोर्ट नियमों को हरी झंडी दे दी है. इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2026 से एयर टैक्सी देश में चलने लगेगी.

*एयर टैक्सी के लिए वर्टीपोर्ट बनाए जाने के नियमों को दी हरी झंडी*

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के नियमों के अनुसार, इन एयर टैक्सी के लिए वर्टीपोर्ट बनाए जाएंगे. इन वर्टीपोर्ट को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि एयर टैक्सी यहां से वर्टीकल टेक ऑफ और लैंडिंग कर सके. इन वर्टीपोर्ट को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा.

*इंडिगो ने आर्चर एविएशन से 200 मिडनाइट एयरक्राफ्ट के लिए की डील*

एयर टैक्सी के लॉन्च के लिए पहला प्रयास देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब इंटरप्राइजेज ने किया है. उसने कैलिफोर्निया की कंपनी आर्चर एविएशन से उनके वीटोल एयरक्राफ्ट मिडनाइट को हासिल करने का समझौता किया है. आर्चर एविएशन एक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी निर्माता है. इंडिगो ने 1 अरब डॉलर का निवेश कर 200 मिडनाइट टैक्सी का आर्डर दे दिया है।

*दिल्ली में शुरू हो सकती है पहली एयर टैक्सी, मुंबई इसके बाद*

डीजीसीए के अनुसार, वर्टीपोर्ट के नियम बनाए जाने के लिए उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से व्यापक विमर्श किया है. नियमों के मुताबिक, वर्टीपोर्ट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, एयर टैक्सी ऑपरेशनल गाइडलाइन्स, बैटरी चार्जिंग, पार्किंग, लैंडिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स के दिशानिर्देश तय किए हैं. इन सभी नियमों का पालन करने के बाद ही वर्टीपोर्ट को क्लीयरेंस दिया जाएगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पहली एयर टैक्सी दिल्ली में शुरू हो सकती है. इसके बाद मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में भी यह सुविधा दी जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *