राधा कृष्ण सेवा ट्रस्ट एवं श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वावधान में पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास महाराज के सानिध्य में 23 से 31 दिसम्बर 2024तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन स्थान -गों विदपुर ऊपर बाजार (दुर्गा मंदिर प्रांगण),धनबाद #झारखंड # में किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। जिसके बाद पूज्य महाराज जी ने भक्तों को “से कृष्ण गोपाल हरे” भजन का श्रवण कराया। नर्क में वही व्यक्ति जाते हैं जो वेध विरुद्ध कार्य करते हैं। मनुष्य अगर अपने पापों को करना बंद करदेगा तो मनुष्य नर्क जाने से बच जायेगा जो व्यक्ति अपने रस्ते से भटक जाते हैं तो वह व्यक्ति व्रष्ट हो जाते हैं। इसलिए कहते हैं की जीवन रहते रहते ही अपने कर्मों का प्राश्चित कर लेना चाहिए और जल्द से जल्द भगवन की शरण में आ जाना चाहिए। मनुष्य भगवान की शरणागति स्वीकार कर लेते हैं तो भगवान मनुष्य के सरे पापों का निवारण कर देते हैं और उस मनुष्य को कभी भी नर्क में नहीं जाने देते हैं। जो मनुष्य जैसा कर्म करता है ईश्वर उसी के मुताबिक मनुष्य को फल देतें हैं। सनातनी उसकी पूजा करते है जिससे यह ब्रम्हाण्ड है, भगवान कृष्ण गीता में खुद कहते है की मैं भगवान हु तू मेरी शरण में आजा मैं तुझे मुक्त कर दूंगा। सनातनी बहुत भाग्यवान है की उन्होंने एक सनातन धर्म में जन्म लिया है। जब संसार मनुष्य को त्याग देता है तो भगवान उस मनुष्य को अपनी शरण में ले लेते हैं। जो लोग वचन देकर भी झूठ बोल देतें है उनका कभी भी कल्याण नहीं होता और नर्क के भोगी बनते हैं सभी सनातियों को अभी धर्म की रक्षा करनी चाहिए। आज कथा प्रसंग में हरिदास जी माता देवहूति कपिल संवाद पर विस्तार से कथा किए और कपिल गीता का का व्याखान किए ।इस कथा को सफल बनाने में सभी समाज के गोविंदपुर समाजसेवी श्री प्रदीप बंसल, कांता बंसल,संजय अग्रवाल अनिता अग्रवाल, शरद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,पवन लोधा,शंकर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल,शरद दुदानी, निरंजन अग्रवाल,अनुप सरिया,सुनिल सरिया,सुरेश सरिया,प्रदीप अग्रवाल ,प्रदीप साव धनंजय सिंह,सुरेश भगत,भोला गुप्ता, विवेकानंद पांडे,संतोष पाठक,नारायण चन्द्र सेन, गौर दास,संदीप विश्वकर्मा,कैलाश भगत,दीपक पांडे,अशोक गुप्ता,मोहन बंसल, प्रकाश विश्वकर्मा,आदि समस्त गोविंदपुर नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कल दिनांक 27/12/2024 शुक्रवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा सभी गोविंदपुर धनबाद नगर वासी पधारे। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation क्रेडो वर्ल्ड स्कूल आमघाटा धनबाद में रविवार को विंटर वंडरलैंड कार्निवल का आयोजन रोजगार के लिए ग्रामीणों ने किया मोनेट वाशरी का चक्का जाम