• Fri. Mar 13th, 2026

जनता मजदूर संघ ने आउटसोर्सिंग कंपनी हनुमंता कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पर लगाया अनियमितता का आरोप*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 3, 2022

 

संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा

बीसीसीएल एरिया 12 दहीबाड़ी परियोजना में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कंपनी हनुमंता कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पर जनता मजदूर संघ कुंती गुट द्वारा अनियमितता का आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में एक शिकायत पत्र एरिया महाप्रबंधक से लेकर जिला उपायुक्त, सीनियर सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस,कोयला भवन आदि को देकर अनियमितता पर रोक लगाने तथा करवाई की मांग की गई है।

पत्र में हनुमंता द्वारा अवैध रूप से स्थानीय भट्टे में कोयला बेचने, एनआईटी के शर्तों को ताक पर रखकर कार्य करने,
मजदूरों से 12 घंटे काम लेकर मनमानी मजदूरी देने,
जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए है ।

साथ ही पत्र में हनुमंता के सभी गाड़ी एवं मशीनों की जांच के लिए परिवहन विभाग से मांग किया गया है| उक्त जानकारी मज़दूर संघ के नेता शफीक खान ने बताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *