
*रांची :* पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय गुरुजनों को रांची प्रेस क्लब ने मंगलवार को गुरु सम्मान दिया. प्रेस क्लब में आयोजित इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों और पत्रकारिता के शिक्षकों को सम्मानित किया गया.
पत्रकारिता के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने और पत्रकारिता के छात्रों को गढ़ने में अपनी भूमिका निभानेवाले इन शिक्षकों से रांची का पत्रकारिता जगत धन्य हुआ है.

इन्हें दिया गया सम्मान
पद्मश्री बलबीर दत्त, डॉक्टर ऋता शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, वॉल्टर भेगरा, मधुकर, उर्दू पत्रकारिता के वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद परवेज़ सिद्दीकी, प्रो वीपी शरण, फोटो जर्नलिस्ट अशोक कर्ण, दिवाकर प्रसाद, और माणिक बोस को सम्मानित किया गया. गुरुजनों को जेड का पौधा, मोमेंटो और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर सभी वरिष्ठ पत्रकारों एवं फोटोजर्नलिस्ट ने अपने पत्रकारिता के दौर को याद किया. इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र ने स्वागत भाषण दिया.

मौके पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, संयुक्त सचिव अभिषेक सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य मानिक बोस, रूपम, धर्मेंद्र गिरी, संजय रंजन, परवेज कुरेशी, राकेश कुमार, राज वर्मा सहित भारत भूषण टुन्नू, कुबेर सिंह, चंदन, इकबाल शबा, आदिल रशीद, एहसान उल हसन, आसिफ, असफर, परवाज, सुनील पोद्दार एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे. मंच संचालन पत्रकार निलय सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
