
सनातन धर्म में छोटे-बड़े हर तरह के मांगलिक कार्यों के लिए सबसे पहले शुभ दिन और शुभ मुहूर्त देखा जाता है। सभी की यही इच्छा होती है कि जिस काम की शुरुआत की जा रही है, उसमें भगवान की कृपा बनी रहे और शुभ व सकारात्मक परिणाम मिले।
*हिंदू पंचांग की मदद से उन शुभ दिन व मुहूर्त के बारे में जानकारी मिलती है जब ग्रह-नक्षत्र और सितारे अच्छी स्थिति का निर्माण करते हैं। धार्मिक कार्य हो या कोई निजी काम, शुभ समय का पालन करके हम अच्छे नतीजों की आशा कर सकते हैं।*

*29 जून को देवशयनी एकादशी थी और इसी दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा अवस्था में हैं। वह अगले चार महीने तक इसी अवस्था में रहते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान कुछ बड़े मांगलिक कार्यों जैसे शादी विवाह की मनाही होती है लेकिन कुछ विशेष कार्य जैसे प्रॉपर्टी की खरीदारी, नया वाहन खरीदना, नामकरण आदि किये जा सकते हैं।*

*आइये देखते हैं सितंबर 2023 में गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी-वाहन की खरीद, नामकरण संस्कार आदि के लिए कौन से दिन शुभ रहेंगे।*
*सितंबर 2023 में नया वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त*
6 सितम्बर 2023, बुधवार, मुहूर्त: दोपहर 03:37 से 07 सितंबर 2023, सुबह 06:02
7 सितंबर 2023, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:02 बजे से शाम 04:14 बजे तक
10 सितम्बर 2023, रविवार, मुहूर्त: सुबह 06:03 बजे से रात 09:28 बजे तक
17 सितम्बर 2023, रविवार, मुहूर्त: सुबह 11:08 बजे से 18 सितम्बर 2023, सुबह 06:07 बजे तक
18 सितम्बर 2023, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:07 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक
20 सितम्बर 2023, बुधवार, मुहूर्त: दोपहर 02:59 से सुबह 06:09, 21 सितंबर
21 सितंबर 2023, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से दोपहर 02:14 बजे तक
25 सितम्बर 2023, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 11:55 से सुबह 05:00 तक, 26 सितम्बर 2023
27 सितम्बर 2023, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 06:12 बजे से रात 10:18 बजे तक
*सितंबर 2023 में विवाह मुहूर्त*
सितंबर माह में कोई विवाह मुहूर्त नहीं है।
*सितंबर 2023 में अन्नप्राशन मुहूर्त*
1 सितंबर 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 04:50 शाम से 09:00 रात तक।
4 सितंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 09:55 सुबह से 12:00 दोपहर तक।
6 सितंबर 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 12:25 दोपहर से 04:00 शाम तक।
18 सितंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 06:45 सुबह से 11:00 सुबह तक।
21 सितंबर 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 03:30 दोपहर से 05:00 शाम तक।
25 सितंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 07:00 सुबह से 08:00 सुबह तक।
27 सितंबर 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 08:00 सुबह से 10:00 सुबह, 01:00 दोपहर से 06:00 शाम।
*सितंबर 2023 में जनेऊ संस्कार और उपनयन मुहूर्त*
4, 7, 10, 11, 16, 17, 18, 20, 21 और 25 सितंबर
*सितंबर 2023 में नामकरण मुहूर्त*
1 सितंबर 2023, शुक्रवार , शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:56 बजे से 2 सितंबर 2023, सुबह 06:03 बजे तक
3 सितंबर 2023, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:03 बजे से 4 सितंबर 2023, सुबह 09:26 बजे तक
6 सितंबर 2023, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 9.20 बजे से 8 सितंबर 2023, दोपहर 12:09 बजे तक
10 सितंबर 2023, रविवार, शुभ मुहूर्त: शाम 5:06 बजे से 11 सितंबर 2023, 08:01 बजे तक
17 सितम्बर 2023, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:10 बजे से सुबह 10:02 बजे तक
20 सितंबर 2023, बुधवार, शुभ मुहूर्त:दोपहर 2:58 बजे से 21 सितंबर 2023, दोपहर 3:35 बजे तक
24 सितंबर 2023, रविवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:41 बजे से 26 सितंबर 2023, सुबह 06:14 बजे तक
27 सितम्बर 2023, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:15 बजे से सुबह 07:10 बजे तक
29 सितंबर 2023, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: रात 01:48 से 30 सितंबर 2023, सुबह 06:17
*सितंबर 2023 में गृहप्रवेश मुहूर्त*
1 और 3 सितंबर
*सितंबर 2023 में प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए मुहूर्त*
1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 05:59 बजे से दोपहर 02:56 बजे तक
7 सितंबर 2023, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:25 से 08 सितम्बर 2023, सुबह 06:02 तक
8 सितम्बर 2023, शुक्रवार शुभ मुहूर्त: सुबह 06:02 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक
14 सितंबर 2023, गुरुवार शुभ मुहूर्त: सुबह 06:05 से सुबह 04:54 तक, 15 सितम्बर 2023
21 सितंबर 2023, गुरुवार शुभ मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से दोपहर 03:35 बजे तक
22 सितम्बर 2023, शुक्रवार शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:34 से 23 सितंबर 2023, सुबह 06:10 तक
28 सितंबर 2023, गुरुवार शुभ मुहूर्त: सुबह 06:12 बजे से 29 सितम्बर 2023, सुबह 01:48 बजे तक
29 सितम्बर 2023, शुक्रवार शुभ मुहूर्त: रात 11:18 बजे से 30 सितंबर 2023, सुबह 06:13 बजे तक
*नोट:* यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
