
अंतर्कथा प्रतिनिधि

मधेपुरा:- जिले में हत्या और लुट पर अंकुश लगाने के बजाय एक पर एक हत्या हो रही हैं लगातार पुलिस प्रशासन को अपराधियों द्वारा खुलेआम चुनौती दिया जा रहा है। मधेपुरा में हत्या और लुट कि घटना आम बात हो गई है। मधेपुरा में कभी ज़मीन विवाद में हत्या तो कभी लूट व रंगदारी में हत्या की जाती है लेकिन पुलिस मामले कि जांच में लगातार जुटी रहती है। फिर भी अपराधी पकड़ से बाहर रहते हैं ताजा मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शकरपुरा गांव में देर रात जहां बैखौफ बदमाशों ने एक ही परिवार के महिला समेत तीन लोगों कि गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्या कि घटना के वाद गांव सहित आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है। इस दौरान घटना कि सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारियों में एसपी राजेश कुमार, डीएसपी प्रवेन्द्र भारती सहित दर्जनों पुलिस बल मामले के तफ्तीश में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शकरपुरा गांव में देर रात हुई तीन लोगों की हत्या के कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बता दें कि ये बड़ी वारदात भर्राही ओपी क्षेत्र के शकरपुरा वार्ड -5 की है जहां रविवार की देर रात हुई महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई जिसमें पति-पत्नी और बेटे के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान सूर्यनारायण साह (50) पत्नी अनीता देवी (46) और बेटे प्रद्युम्न साह (25) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सूर्य नारायण शाह का अपने ही बड़े भाई रामनारायण शाह से कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट भी हुई थी। जमीन विवाद का मामला कोर्ट में भी लंबित है। स्थानीय लोग इस वारदात को जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। मृतक सूर्यनारायण साह की छोटी बेटी रेणु कुमारी ने बताया कि पिता का उनके बड़े पापा रामनारायण साह को जमीन विवाद चल रहा था।
मृतक सूर्यनारायण शाह के दो बेटे थे। बड़े बेटे सुशील कुमार उर्फ रमन की दो शादियां हुई थी। उसकी पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद दूसरी शादी कर ली थी। फिलहाल वो मुंबई में रहता है। वहीं छोटे बेटे प्रद्युम्न की 3 शादियां हुई थी। पति-पत्नी में अक्सर मारपीट होती थी। घरेलू कलह के कारण पहली दोनों पत्नियां छोड़ कर चली गई थी। जिसके बाद इसने 5 महीने पहले तीसरी शादी की थी। जिसको इन्होंने एक सप्ताह पहले मायके पहुंचा दिया था। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इस घटना में शामिल अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने तीनों मृतक के शव को ट्रैक्टर से पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया है। अब आगे देखना होगा कि इस मामले में मधेपुरा पुलिस इन अपराधियों पर क्या कार्रवाई करती है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
