• Sat. Feb 14th, 2026

नवविवाहिता की दहेज को लेकर गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप , पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार पूछताछ जारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 28, 2022

 

 

बड़कागांव प्रखण्ड के नापो खुर्द गांव में 27 सितंबर को रात को लगभग 10:00 बजे एक नवविवाहिता बीस वर्षीय नवविवाहिता ( पिता- रिंकु साव नापोखुर्द निवासी) को उसके ही ससुराल वालों नें दहेज न मिलने के कारण षड्यंत्र कर मारपीट कर बेहोश करने और फिर अत्याधुनिक हथियार से गोली मार कर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है।

उक्त मामले को लेकर मृतका के पिता रिंकू साहू ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की है। आवेदन में पांच नामजद व अन्य अज्ञातपर गोली मारकर हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया गया है । जिसमें पुजा कुमारी के 23 वर्षीय पति शशि कुमार, पिता बिंदेस साव,माँ हीरा देवी ,भाई विक्रम कुमार,सभी नापोखुर्द निवासी हैं।

वहीं एक अन्य गंगादोहर निवासी प्रवीण महतो का नाम आवेदन में है । ससुराल वालों के द्वारा ₹6 लाख रुपया दहेज के रूप में मांगे जाने का भी आरोप लगाया गया है।मृतका पुजा कुमारी के ससुराल से एक गोली का खोखा भी ग्रामीणों के द्वारा बरामद कर पुलिस को सौपा दिया गया है।और उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है।

बताया जाता है कि 27 सितम्बर के रात लगभग 8:00 बजे पुजा कुमारी गांव में ही हो रहे दुर्गा पुजा में शामिल हुई थी। वहां से वह वापस अपने घर आई और लगभग 10 बजे रात उसके सुसराल वाले ने पूजा को अचानक गंभीर हालत में इलाज के लिए बड़कागांव अस्पताल ले जाया गया ।

परंतु स्थिति नाजुक होने पर पूजा को हज़ारी बाग रेफर कर दिया गया । तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव को लेकर उसके ससुराल में रख हो हंगामा करने लगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
वहीं इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने घर में तोड़ फोड़ और अनाज को तितर -बितर कर दिए एंव घर के बाहर कुछ सामाग्रियों को भी आग लगा दिया गया ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया । वहीं पुजा कुमारी के पति को पुलिस ने हिरासत में ले ली और उससे पुछताछ कर रही है बाकी नामजद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।वहीं थाने में आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है ।

इस मामले पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। बताते चलें कि पुजा कुमारी की विवाह बीते 15 जून को हिंदू रिति- रिवाज के साथ नापोखुर्द निवासी शशि कुमार के साथ धुमधाम से किया गया था। वहीं मृतका पुजा कुमारी का मायके भी नापोखुर्द के बरवनिया टोला में था । वहीं मृतका के बारे बताया जा रहा है की वह गर्भवती थी।अब पोस्टमार्टम के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा और पुलिस अनुसंधान शुरू कर दी है।

पुलिस जांच कर रही है आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी : थाना प्रभारी

उक्त मामले को लेकर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया है। इसके अलावा हत्या से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *