• Fri. Mar 13th, 2026

गोल्डन थीफ गैंग” ने धनबाद में दिया दस्तक, मुंह की खानी पड़ी, आधा दर्जन प्रांत की पुलिस के लिए है सिर दर्द*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 7, 2022

*धनबाद :* गोल्डन थीफ ऑफ इंडिया। अपराध की दुनिया मे सुबोध सिंह गैंग को इस नाम से भी जाना जाता है। देश के आधा दर्जन प्रांत की पुलिस के लिए यह गैंग सिर दर्द साबित होते रहा है। हालांकि गैंग का सरगना सुबोध सिंह वर्ष 2018 से बिहार के बेऊर जेल में बंद है लेकिन वह जेल से ही गिरोह संचालित कर रहा है।
बिहार के नालंदा जिला का सुबोध सिंह गोल्डन थिप के लिए विख्यात है। सूत्र बताते हैं कि इस गैंग ने एक सौ किलो से अधिक सोना लूटा है। वर्ष 2018 में जब पटना एसटीएफ ने सुबोध को दबोचा था, तब पुलिस को इसके ठिकाने से 15 किलो सोने के जेवरात और कई हथियार मिले थे। गोल्डन थिफ का सरगना सुबोध की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उस वक्त पांच राज्यों की पुलिस पटना पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2017 को राजस्थान के मानसरोवर में 27 किलो सोने की लूट हुई थी। यह लूट मुथूट फाइनेंस के दफ्तर में हुई थी। इसके अलावा उसके विरुद्ध छतीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और कर्नाटक में भी मामले दर्ज हैं। जानकार बताते हैं कि मानसरोवर में मुथूट फाइनांस के ब्रांच को बाइक पर ही सवार होकर चार अपराधी गए थे। बीस मीनट में इन्होंने लूट को अंजाम दे दिया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने अन्नू, विक्की और शुभम नामक अपराधी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया था।
सुबोध गैंग हाईटेक तरीके से काम करता है। जहां भी घटना करना होता है, वहां पहले रेकी करता है। लोकल इनपुट लेता है। इस गैंग के अधिकांश सदस्यों के पास फर्जी ID होता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *